हिमाचल प्रदेश

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, 64.17 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Gulabi Jagat
22 July 2023 11:45 PM IST
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, 64.17 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार
x
सुंदरनगर
सुंदरनगर। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंडी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर के डोडवां में एक युवक को 64.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राज कुमार उर्भ राजू (39) निवासी धगयारा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम को सुंदरनगर के डोडवां में नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक युवक एसआईयू टीम को देखकर भागने लगा और चिट्टे के फेंक दिया। टीम ने युवक का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर चिट्टे को भी बरामद कर लिया। एसआईयू टीम ने आरोपी युवक को आगामी कार्यवाई हेतु धनोटु पुलिस थाना के सपुर्द किया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एसआईयू टीम मंडी ने सुंदरनगर के डोडवां में युवक को 64.17 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Story