हिमाचल प्रदेश

कार ने रौंदे भाजयुमो उपाध्यक्ष, मौके पर हुई मौत, एक चंडीगढ़ रैफर

Gulabi Jagat
22 Aug 2022 3:21 PM GMT
कार ने रौंदे भाजयुमो उपाध्यक्ष, मौके पर हुई मौत, एक चंडीगढ़ रैफर
x
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में बाइपास रोड पर रविवार आधी रात को अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजयुमो हमीरपुर के नेता सुनील शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। इस सडक़ दुर्घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को मेडिकल कालेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है।
युवक की पहचान अनुराग पटियाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है प्रारंभिक छानबीन में वाहन के नंबर को शक के आधार पर पुलिस ने ट्रेस कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को सुनील शर्मा व अनुराग पटियाल बाइपास रोड पर बंसत रिजार्ट के समीप मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक दोनों को टक्कर मार दी। यहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां सुनील शर्मा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुराग पटियाल को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
मृतक सुनील शर्मा भाजयुमो हमीरपुर के उपाध्यक्ष थे और डिडवीं टिक्कर के रहने वाले थे। घायल अनुराग पटियाल भी हमीरपुर के निवासी हैं। मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है और एक नंबर को शक के आधार पर पुलिस ने टेस भी कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी कार चालक सरकारी अधिकारी है। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एक युवक की मौत हो गई है,जबकि दूसरा पीजीआई रेफर किया गया है। मामले में एक नंबर को शक के आधार पर ट्रेस किया गया है। जल्द ही गाड़ी और चालक की पहचान की पुष्टि कर ली जाएगी।
Next Story