हिमाचल प्रदेश

अभ्यर्थी टेट परीक्षा के लिए कल से करें आवेदन

Shantanu Roy
10 Oct 2023 5:43 PM IST
अभ्यर्थी टेट परीक्षा के लिए कल से करें आवेदन
x
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश में आठ विषयों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन नौ से 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को समय से आवेदन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन विलंब शुल्क तीन सौ रुपए के साथ जमा करवाने होंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय विवरण में हुई त्रुटियों को निर्धारित तिथियों तीन से छह नवंबर तक स्वयं ऑनलाइन प्रोस्पेक्ट्स में ऑनलाइन शुुद्धि कर सकते हैं।
जरनल और इसकी सब कैटागिरी के अभ्यर्थियों के लिए फीस आठ सौ रुपए तथा एससी, एसटी, ओबीसी, पीएचएच अभ्यर्थियों के लिए शुल्क सौ रुपए रहेगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से आठ विषय पर अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी नौ अक्तूबर से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर रहेगी।
Next Story