हिमाचल प्रदेश

सिंयूर लिंक मार्ग पर बोलेरो गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की हुई मौत

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 10:11 AM GMT
सिंयूर लिंक मार्ग पर बोलेरो गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की हुई मौत
x

हिमाचल न्यूज़: जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सिंयूर लिंक मार्ग पर सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें चालक समेत एक अन्य सवार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दीवाली की रात क़रीब 9 बजे रैटन के समीप बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें चालक समेत अन्य सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सनी कपूर पुत्र अर्जुन सिंह वीपीओ ग्रीमा तहसील भरमौर की मौत हो गई। जबकि चालक अशोक कुमार (32) पुत्र देस राज निवासी गांव रैटन डाकघर सिंयूर तहसील भरमौर को प्राथमिक उपचार देकर चंबा रैफर किया गया।

जहां चंबा ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Next Story