हिमाचल प्रदेश

9 और 10 अक्तूबर को हिमाचल आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चारों संसदीय सीटों की नब्ज टटोलेंगे

Renuka Sahu
8 Oct 2022 3:51 AM GMT
BJPs national president JP Nadda will come to Himachal on October 9 and 10, will track the pulse of the four parliamentary seats.
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

हिमाचल के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर विधानसभा सीट का आकलन खुद करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर विधानसभा सीट का आकलन खुद करेंगे। वह दो दिन के लिए हिमाचल आ रहे हैं और चारों संसदीय सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट खुद लेंगे। भाजपा की ओर से जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के अनुसार नौ अक्तूबर को जेपी नड्डा गग्गल एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे आएंगे और 11:00 बजे मंगलम पैलेस चंबी में कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र की भाजपा की बैठक लेंगे।

इसमें जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों, नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों तथा पंचायतों के प्रधानों और उप प्रधानों को भी बुलाया गया है। श्री नड्डा के इस दौरे के दौरान संगठन की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत अधिकांश नेता मौजूद रहेंगे। कांगड़ा की इस बैठक के बाद जेपी नड्डा हमीरपुर आएंगे और 3:00 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़ू के ऑडिटोरियम में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की बैठक होगी। इसमें भी जिला परिषद से लेकर पंचायत तक सभी प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए जेपी नड्डा अपने घर विजयपुर जाएंगे और अगले दिन सुबह मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक मंडी के बिपाशा सदन में होगी। मंडी के बाद 3:00 बजे जेपी नड्डा सोलन के ठोडो ग्राउंड में शिमला लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। इसके बाद प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे और फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
बिझड़ी-ऊना में आएंगी स्मृति ईरानी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी फिर से हिमाचल दौरे पर आ रही हैं। वह 10 अक्तूबर को हमीरपुरके बिझड़ी में और ऊना के बासल में नारी को नमन कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।
Next Story