हिमाचल प्रदेश

भाजपा का मिशन हिमाचल, महा जनसंपर्क अभियान कल, अमित शाह नगरोटा, जेपी नड्डा पहुंचेंगे शिमला-सोलन

Sarita
5 Nov 2022 6:28 AM IST
BJPs mission Himachal, great public relations campaign tomorrow, Amit Shah Nagrota, JP Nadda will reach Shimla-Solan
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे प्रचार के तहत भाजपा रविवार को प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे प्रचार के तहत भाजपा रविवार को प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश व भाजपा शासित राज्यों के सांसद, मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कांगड़ा जिला के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिमला और सोलन में जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसे अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। इस अभियान में राष्ट्रीय स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे तथा पत्रक बाटेंगे।

यह जनसंपर्क अभियान सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा तथा इस जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय, प्रदेश, भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल होंगे। यह महा जनसंपर्क अभियान एक विधानसभा क्षेत्र में 4-6 घंटे तक चलेगा। अभियान के तहत हर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर 15-20 कार्यकर्ताओं की टोली जनसंपर्क करेगी। केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों में 200 की संख्या रहेगी व प्रदेश नेताओं के कार्यक्रमों में 100 की संख्या रहेगी।
Next Story