हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज से हर जिले में रक्तदान शिविर व पौधारोपण अभियान चलाएगी भाजपा

Sarita
17 Sept 2022 11:11 AM IST
BJP will run blood donation camp and plantation campaign in every district from today on PM Modis birthday
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को हिमाचल भाजपा एक बड़ा अभियान लांच करने जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को हिमाचल भाजपा एक बड़ा अभियान लांच करने जा रही है। विधानसभा चुनाव में जा रही पार्टी 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाएगी, जिसमें सामाजिक सेवा के विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रदेश भर में होंगे। 17 सितंबर, 1950 को जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल की आयु पूरी कर रहे हैं। भाजपा हर साल उनके जन्मदिन पर कुछ कार्यक्रम लेकर आती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्ता समाज के साथ मिलकर उनके जन्मदिन को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 17 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर महा वृक्षारोपण अभियान 25 सितंबर को होगा।
अपने मायाजाल में घिर गई कांग्रेस
श्री कश्यप ने कहा कांग्रेस पार्टी अपने ही माया जाल में घिर गई है। आज कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने हाईकमान को अपना इस्तीफा पेश किया है। इससे साफ दिखता है की कांग्रेस पार्टी में घुटन का माहौल है। कांग्रेस नेता को मेरा एक सुझाव है कि भारत जोड़ो के बजाय कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाए।
Next Story