हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को बताया तकनीक का महत्त्व

Shantanu Roy
11 Oct 2023 11:17 AM GMT
भाजपा ने कार्यकर्ताओं को बताया तकनीक का महत्त्व
x
शिमला। भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा हिमाचल प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को तकनीक के महत्त्व के बारे में जानकारी दी। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल उपस्थित रहे। सभी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि शंखनाद अभियान एवं सोशल मीडिया की कार्यपद्धति को लेकर टेक्निकल इन्फार्मेशन सोशल मीडिया उत्तर क्षेत्र प्रभारी अनूप कैपल्ली, हर्ष चतुर्वेदी और चेतन ब्रागटा द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. सिकंदर कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी सुशील राठौर और आईटी प्रभारी अनिल डढवाल उपस्थित रहे।
Next Story