हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने सरकार बनते ही हर वर्ग को दी सुविधा, घर आने को अब नहीं लगता टैक्स : विश्व चक्षु

Sarita
5 Sept 2022 10:00 AM IST
BJP provided facilities to every section as soon as the government was formed, now there is no tax to come home: Vishwa Chashu
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

देश एक ओर आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, तो वहीं हिमाचलियों को बाहरी राज्यों में आवाजाही करने के बाद अपने घर वापसी पर टोल टैक्स चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश एक ओर आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, तो वहीं हिमाचलियों को बाहरी राज्यों में आवाजाही करने के बाद अपने घर वापसी पर टोल टैक्स चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। आजादी के बाद भी कई दशकों से चल रहे रिवाज को हिमाचल में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बदलकर हिमाचलवासियों को सबसे बड़ी राहत प्रदान की थी। अब टोल टैक्स पर किसी भी राज्य से अपने घर हिमाचल आने का कोई टैक्स या भुगतान जनता को करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता है। ये शब्द प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया को-आर्डिनेटर विश्व चक्षु ने कहे। विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनते ही राज्य में लोगों का जीवन आसान बनाने की राहें बनाईं, जिसमें मुख्यमंत्री ने हिमकेयर योजना शुरू कर नया उदाहरण प्रस्तुत कर दिया।

वहीं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयुष्मान योजना शुरू कर हर वर्ग को बड़ी राहत दी गई। गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्ति के लिए भी सरकार ने सहारा योजना शुरू की, जिसमें हर माह व्यक्ति को दो हज़ार की राशि प्रदान की जाती है। श्री चक्षु ने कहा कि युवाओं-युवतियों को मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना शुरू की गई है। भाजपा ने सबसे पहले समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आयु 70 वर्ष की थी, को हिमाचल के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर सीएम जयराम ठाकुर ने अब 60 वर्ष कर दी है। सरकार ने गांव के हर घर-घर को गृहिणी सुविधा योजना से सुविधा प्रदान कर विकास की नई ईबारत लिख दी है।


Next Story