हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर पुष्पांजलि देकर किया नमन, कहा- उपाध्याय का राष्ट्र के लिए योगदान अहम

Sarita
26 Sept 2022 8:36 AM IST
BJP leaders paid floral tributes on the birth anniversary of Pandit Deendayal, said - Upadhyays contribution to the nation is important
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजली भी अर्पित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देविंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सचिव प्यार सिंह कंवर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जन्मजयंती पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पुष्पांजलि अर्पित की। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन प्रणाली पर आधारित है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 में को हुआ था। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें जीवन में इस दिशा प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें भारत के सभी राज्यों और क्षेत्रों के बारे में पता चलता है। वहीं मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय देश में चारों ओर उत्सव की रौनक है। नवरात्र में हम देवी के पहले स्वरूप 'मां शैलपुत्री' की उपासना करेंगे।

Next Story