हिमाचल प्रदेश

महिलाओं के लिए बीजेपी लाई योजनाएं, शिमला में बोलीं बबीता फोगाट

Sarita
19 Sept 2022 8:17 AM IST
BJP brought schemes for women, Babita Phogat spoke in Shimla
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

भारतीय जनता युवा मोर्चा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और ओलंपियन बबीता फोगाट रविवार को शिमला पहुंचीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय जनता युवा मोर्चा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और ओलंपियन बबीता फोगाट रविवार को शिमला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों को लेकर तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को देखते हुए ही वह भाजपा में शामिल हुईं हैं। प्रेसवार्ता के दौरान बबीता फोगाट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बराबरी का हक देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश की जयराम सरकार ने महिला सम्मान के लिए पिछले पांच वर्षों में सराहनीय प्रयास किया है। जिसमें बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराए में छूट , बेटियों के विवाह पर 31,000 रुपए की राशि प्रदान करना और गृहिणी सुविधा योजना आदि शामिल हैं।

कांग्रेस पर कसा तंज
बबीता फोगाट ने कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के बारे में क्या सोच रखते हैं, वह शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य के हालिया बयान से सिद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान में पिछले लगभग चार वर्षों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वहीं, बबीता फोगाट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जीत करके सरकार बनाएगी और सत्ता परिवर्तन की प्रथा को बदलेगी।
Next Story