हिमाचल प्रदेश

बिंदल बोले; कई कैबिनेट मीटिंग के बाद भी बेकार घूम रहे युवा

Gulabi Jagat
26 Sep 2023 12:31 PM GMT
बिंदल बोले; कई कैबिनेट मीटिंग के बाद भी बेकार घूम रहे युवा
x
शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने चौड़ा मैदान में आयोजित की गई भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार अब जल्द ही सत्ता से दूर होने वाली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने अभी 10 माह का समय पूरा हुआ है और 10 माह के भीतर ही जनता के बीच सरकार के प्रति इतना रोष है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि जैसे ही वह सत्ता में आएंगे, तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि जारी की जाएगी, लेकिन सच्चाई यह है कि महिलाओं को यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि पहली ही कैबिनेट में प्रदेश में एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी, लेकिन आज तक कई कैबिनेट की बैठकें हो गई और युवा आज भी बेरोजगार सडक़ों पर घूम रहे हैं।
आउटसोर्स कर्मियों को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स, अनुबंध व कई विभागों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मानसून सत्र के आरंभ होते ही घेराव, हल्ला बोल, आंदोलन, धरने प्रदर्शन का दौर विभिन राजनीतिक दल, कर्मचारी, विद्यार्थी व संगठन द्वारा लगातार जारी है, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।
Next Story