हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Sarita
5 Feb 2025 7:18 AM IST
Bilaspur:  पेड़ से गिरकर महिला की मौत
x
Bilaspur बिलासपुर: गांव मयूं में पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कमला देवी (70) पत्नी स्वर्गीय सुंका राम निवासी गांव मयूं के रूप में हुई है। मृतका के बेटे जगदीश कुमार ने बताया कि उसकी मां रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। काफी देर बाद भी जब उसकी मां घर नहीं पहुंची तो उसने खोजबीन शुरू की।
जब वह संभावित स्थान पर पहुंचा तो पाया कि उसकी मां एक पेड़ के पास बेहोश पड़ी थी और वहां कुछ चारा पड़ा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसने उसे गाड़ी में डालकर हरलोग अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जब परिजन महिला को एम्स लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story