हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: 16.19 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sarita
1 Nov 2025 12:03 PM IST
Bilaspur: 16.19 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
x
Bilaspur बिलासपुर: भराड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 16.19 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात दधोल लाडा पुल के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान टीम ने घुमारवीं की ओर से आ रही एक कार को शक के आधार पर रोका। कार की तलाशी लेने पर अरुण कुमार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कुहाड़ा और नरेंद्र कुमार पुत्र रत्न लाल निवासी बेहड़ा से 16.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story