हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर का जवान अरुणाचल में निधन, पड़ा दिल का दौरा

Gulabi Jagat
27 July 2022 5:05 PM IST
बिलासपुर का जवान अरुणाचल में निधन, पड़ा दिल का दौरा
x
बरमाणा
अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी पर कार्यरत आईटीबीपी जवान का दिल का दौरान पडऩे से निधन हो गया। 40 वर्षीय जांबाज सुनील कुमार हरनोड़ा क्षेत्र का निवासी था। जांबाज के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। अरुणाचल प्रदेश के पासोपानी स्थित आईटीबीपी सैन्य कैंप में ह्दयगति रुकने से हवलदार सुनील का निधन हो गया है। जवान की पार्थिव देह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया जा रहा है। बुधवार को सतलुज नदी स्थित घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुनील की शहादत के बाद क्षेत्र में माहौल बेहद गमगीन है।
परिजनों ने बताया कि बेटे की छुट्टी मंजूर होने के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन चंद दिन पहले यह खुशियां मातम में बदल गई। सुनील घर तो आए, लेकिन तिरंगे में लिपटकर। उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पत्नी मंजू देवी माता विमला देवी गहरे सदमे में हैं। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुनील अपने घर के छोटे बेटे थे। शहीद के पिता सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त गरजा राम ने कहा कि मेरा बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है।
Next Story