हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: कबाड़ की दुकान से लोहे का सामान चोरी, मामला दर्ज

Sarita
17 Feb 2025 11:33 AM IST
Bilaspur बिलासपुर: बिलासपुर-बरमाणा मार्ग पर पलानीघाट में एक कबाड़ की दुकान से लोहे का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने प्लाट नंबर 14 औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर निवासी विशाल कौशल की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से पलानीघाट में कबाड़ की दुकान चला रहा है।
दुकान के बाहर पुरानी कारों के पार्ट्स और पुरानी बॉडी रखी हुई थी। पिछले कई दिनों से कोई लगातार उसकी दुकान से लोहा चोरी कर रहा था। उसकी दुकान से करीब 25-30 क्विंटल लोहे का सामान चोरी हुआ है। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई सदर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
Next Story