हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बड़ा फेरबदल, कांग्रेस के 10 जिलाध्यक्ष बदलेंगे, पार्टी में होगी 30 नए पदाधिकारियों की ताजपोशी

Sarita
22 May 2022 7:22 AM IST
Big reshuffle in Himachal, 10 district presidents of Congress will change, 30 new office bearers will be crowned in the party
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दस जिलाध्यक्ष बदलेंगे। प्रदेश कांग्रेस में 30 नए पदाधिकारियों की ताजपोशी होनी तय है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दस जिलाध्यक्ष बदलेंगे। प्रदेश कांग्रेस में 30 नए पदाधिकारियों की ताजपोशी होनी तय है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह मामला हाईकमान के समक्ष रखा है। हाईकमान ने साफ कहा है कि प्रदेश में संगठन में बदलाव करने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को विश्वास में लेना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में नए उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की तैनाती होनी है। इससे पहले कार्यकारी अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास में न लेने से कुछ कांग्रेस नेता नाराज थे।

अब नई नियुक्तियां करने में प्रदेशाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की अहम भूमिका रहेगी। जिन जिलों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं, उनमें सोलन, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर, शिमला ग्रामीण शामिल हैं। शिमला ग्रामीण डीसीसी अध्यक्ष यशवंत छाजटा और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के ओएसडी रहे अमित पाल को संगठन में नई जिम्मेदारी दी सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर कोई नेता विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे संगठन के पद से मुक्त किया जाएगा। जिन नेताओं ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना है, उनको संगठन में दायित्व सौंपा जाएगा।
Next Story