- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- चुनावों से पहले केंद्र...
चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने दिया हिमाचल को तोहफा, आनी में बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
![Before the elections, the central government gave a gift to Himachal, Chief Minister Jai Ram Thakur said in Aani Before the elections, the central government gave a gift to Himachal, Chief Minister Jai Ram Thakur said in Aani](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/31/1953881--.webp)
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने चुनावों से पहले हिमाचल के लिए बल्क ड्रग फार्मा स्वीकृत किया है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिसमें 50 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल आते हैं, लेकिन देकर कुछ नहीं जाते। इतना बड़ा प्रोजेक्ट स्वीकृत होने से उनके इस विचार को करारा जवाब मिला है। आनी दौरे पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने आनी क्षेत्र के लिए 44.70 करोड़ रुपए की छह विकास परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के विकास में योगदान देने के लिए पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तरक्की में डा. वाईएस परमार स्व. वीरभद्र सिंह, रामलाल, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का भी योगदान रहा है।