हिमाचल प्रदेश

पहले प्रयास में बनीं प्रशासनिक अधिकारी, एयर फोर्स से रिटायर्ड पूजा ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Gulabi Jagat
23 Jun 2022 3:23 PM IST
पहले प्रयास में बनीं प्रशासनिक अधिकारी, एयर फोर्स से रिटायर्ड पूजा ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
x
पहले प्रयास में बनीं प्रशासनिक अधिकारी
जिला हमीरपुर उपमंडल भोरंज की रहने वाली सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी स्क्वार्डन लीडर पूजा अधिकारी ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूजा अधिकारी भोरंज के गांव बैलग की रहने वाली हैं। इन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में वर्ष 2010 में कमीशन प्राप्त किया।
भारतीय वायुसेना में 10 वर्ष तक शार्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत अपनी सेवाएं देने के बाद पूजा अधिकारी ने अब प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। पूजा अधिकारी के पति प्रदीप ठाकुर भी भारतीय वायु सेना में फाइटर एवं टेस्ट पायलट के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। पूजा के ससुर शक्ति चंद भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। पूजा अधिकारी और प्रदीप ठाकुर की 3 और 8 वर्ष की दो बेटियां हैं।
पूजा ने अपने पहले ही प्रयास में एचएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, पति और ससुर को दिया है। जिन्होंने हर कदम पर परीक्षा की तैयारी में साथ दिया। एक मां और गृहिणी की जिम्मेदारी निभाते हुए पूजा ने यह सफलता हासिल की है। इससे भोरंज क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Next Story