हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक संध्याओं के लिए शुरू हुए ऑडिशन, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2023

Gulabi Jagat
6 Feb 2023 2:15 PM GMT
सांस्कृतिक संध्याओं के लिए शुरू हुए ऑडिशन, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2023
x
मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2023 में सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कलाकारों के चयन हेतु सोमवार से जिला मुख्यालय पर ऑडिशन आरम्भ हो गए। चयन प्रक्रिया 10 फरवरी तक जारी रहेगी।
यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि ऑडिशन के पहले दिन सोमवार को मंडी सदर, पधर और कोटली उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।
इसमें 70 कलाकारों ने चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा दिखाई।उन्होंने बताया कि मंडी जिला के कलाकारों के आडिशन 8 फरवरी तक लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को सुन्दरनगर, बल्ह, बालीचैकी व जोगिन्द्रनगर तथा 8 फरवरी को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट व धर्मपुर उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे जबकि 9 तथा 10 फरवरी को प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के आडिशन होंगे।
Next Story