हिमाचल प्रदेश

अटल टनल कांग्रेस और एम्स वीरभद्र सिंह की देन, जानें क्या बोलीं प्रतिभा

Gulabi Jagat
30 May 2023 6:01 PM IST
अटल टनल कांग्रेस और एम्स वीरभद्र सिंह की देन, जानें क्या बोलीं प्रतिभा
x
शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि रोहतांग में अटल टनल कांग्रेस की देन है। वहीं, बिलासपुर में बने एम्स के लिए तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया था, जबकि 2017 में तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने प्रदेश में हर घर में स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य हासिल कर लिया था। प्रतिभा सिंह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के सवालों का जवाब दे रही थी। पटेल रोहतांग टनल और बिलासपुर में एम्स को मोदी सरकार की देन बताया है। जबकि प्रतिभा सिंह ने इसे लोगों को गुमराह करने का प्रयास बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल के शासनकाल में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं रही है इसका वह जश्न मना सकें। महंगाई और बेरोजगारी से युवा हताश और निराश हैं। भाजपा को अपने जनविरोधी निर्णयों के लिये देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नोटबंदी और मनमाने ढंग से जीएसटी लागू करना जैसे तानाशाही निर्णयों ने देश की अर्थव्यवस्था पर जो प्रहार किया है उससे देश में 30 से 40 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी है।
Next Story