- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal के गगरेट में...
हिमाचल प्रदेश
Himachal के गगरेट में एम्बुलेंस खाई में गिरी, तीन की मौत
Tara Tandi
7 Sept 2025 12:14 PM IST

x
Himachal हिमाचल: होशियारपुर-गगरेट मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एंबुलेंस (Ambulance) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मरीज सहित 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में संजीव कुमार पठियार, ओंकार चंद और रमेश चंद शामिल हैं, जो पठियार तहसील नगरोटा बगवा, जिला कांगड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल रेनू वाला और एम्बुलेंस का चालक बॉबी को तत्काल सिविल अस्पताल होशियारपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, स्थानीय लोगों प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
जानकारी के अनुसार, जसूर का एक मरीज अपने परिजनों के साथ टांडा मेडिकल कॉलेज से डीएमसी लुधियाना रेफर होकर जा रहा था। एंबुलेंस जैसे ही गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र से गुजरी, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और एंबुलेंस सीधे खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह एंबुलेंस टांडा अस्पताल से संबंधित बताई जा रही है और इसमें जसूर के परिवार के सदस्य अपने मरीज को टांडा से रेफर कर लुधियाना ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना हादसे का कारण हो सकता है।
मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के गगरेट के पास एक एंबुलेंस के गहरी खाई में गिरने से हुई 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
TagsHimachal गगरेटएम्बुलेंस खाई गिरीतीन मौतHimachal Gagretambulance fell into a ditchthree diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





