हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन बिलासपुर के युवाओं ने दिखाया जोश

Gulabi Jagat
30 Aug 2022 1:59 PM IST
अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन बिलासपुर के युवाओं ने दिखाया जोश
x
हमीरपुर, 29 अगस्त : हमीरपुर के सुजानपुर के मैदान में सोमवार को अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया गया। पहले दिन बिलासपुर के युवाओं ने भाग लिया। सुबह 4 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान बारिश भी अग्नि वीरों के कदम नहीं रोक पाई। युवाओं ने बारिश की परवाह किए बगैर अग्निवीर भर्ती योजना में भाग लिया।
अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ते युवा
बताते चलें कि सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में 29 अगस्त से 9 सितंबर तक तीन जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती आयोजित की गई है। भर्ती योजना के पहले दिन जिला बिलासपुर के युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया है।
युवाओं में अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते सुजानपुर शहर में बीते 2 दिन पहले ही युवा अग्निवीर भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।
Next Story