हिमाचल प्रदेश

12 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के भरे जाएंगे प्रवेश पत्र

Shantanu Roy
10 Oct 2023 2:53 PM IST
12 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के भरे जाएंगे प्रवेश पत्र
x
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हि.प्र. राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत मार्च 2024 में आयोजित करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं व जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए परीक्षाॢथयों के ऑनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश पत्र भरने हेतु तिथियों का निर्धारण कर लिया है। फ्रैश एडमिशन (डायरैक्ट एडमिशन/डायरैक्ट साइंस), फ्रैश एडमिशन (अवेलिंग टी.ओ.सी./री-एडमिशन), अतिरिक्त विषय व इंप्रूवमैंट अभ्यर्थी 10 अक्तूबर से 12 नवम्बर बिना विलंब शुल्क के प्रवेश पत्र भर पाएंगे। 13 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक 1000 रुपए व 8 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक 2 हजार रुपए विलंब शुल्क भी चुकाना होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मार्च, 2024 से विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र संबंधित अध्ययन केंद्रों के माध्यम से केवल संशोधित नियमों के अंतर्गत भरे जाएंगे।
Next Story