हिमाचल प्रदेश

ADGP ने किया शुभारंभ, नाहन सैंट्रल जेल के कैदियों को मिला कार वाशिंग सैंटर

Gulabi Jagat
20 Jan 2023 4:22 PM GMT
ADGP ने किया शुभारंभ, नाहन सैंट्रल जेल के कैदियों को मिला कार वाशिंग सैंटर
x
नाहन, 20 जनवरी : केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में कैदियों को रोजगार का नया साधन उपलब्ध करवाया गया है। केंद्रीय कारागार नाहन के कैदी अब कार वॉशिंग स्टेशन का संचालन भी करेंगे। शुक्रवार को जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक (ADGP) आनंद प्रताप सिंह ने कार वॉशिंग स्टेशन का शुभारंभ किया।
कार वाशिंग सैंटर का शुभारंभ करते ADGP
गौरतलब है कि जेल विभाग द्वारा कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत नाहन कारागार में भी कैदियों को कई तरह के रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। इसी कड़ी में अब कार वॉशिंग स्टेशन से भी कैदियों को आमदनी का साधन उपलब्ध करवाया गया है।
इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि जेल विभाग की ओर से नाहन में शुरू किया गया यह कार वॉशिंग स्टेशन एक बेहतर प्रयास है। इससे कम से कम 5 से 6 कैदियों को रोजगार मिलेगा। इससे होने वाली कमाई संबंधित कैदियों के खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल विभाग का प्रयास रहता है कि सलाखों के पीछे बंद कैदियों को स्वावलंबी बनाकर रोजगार दिया जाए।
नाहन पहुंचने पर अतिरिक्त महानिदेशक का पुलिस व जेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सोमदत्त, जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
TagsADGP
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story