हिमाचल प्रदेश

सात जिलों में भेजी अतिरिक्त चीनी, प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग ने 10 हजार क्विंटल मंगवाई है खेप

Sarita
21 Oct 2022 7:00 AM IST
Additional sugar sent to seven districts, State Food Supply Department has ordered 10 thousand quintals of consignment
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश के सात जिलों में अतिरिक्त चीनी की सप्लाई विभाग की ओर से भेज दी गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश के सात जिलों में अतिरिक्त चीनी की सप्लाई विभाग की ओर से भेज दी गई है। दिवाली पर्व पर प्रदेश के राशन डिपुओं में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी। विभाग द्वारा प्रदेश के हमीरपुर, ऊना, मंडी, सोलन, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर जिला में दिवाली पर मिलने वाली अतिरिक्त चीनी की सप्लाई भेज दी गई है। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दिवाली पर अतिरिक्त चीनी देने के लिए पहले से ही चीनी का ऑर्डर जारी कर दिया गया था। प्रदेश के राशन डिपुओं चीनी मिलनी शुरू हो गई है। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दिवाली पर्व पर उपभोक्ताओं को 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने के लिए करीब दस हजार क्विंटल चीनी की सप्लाई मंगवाई गई है। प्रदेश भर में पांच हजार से अधिक राशन डिपो और करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपुओं में सस्ता राशन मिलता है।

दिवाली के पर्व पर प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार के हिसाब से 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को मलका, माश, चने की दाल और चीनी दी जाती है। इसके अलावा आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करवाती है। इस बार दिवाली के त्योहार पर प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार के हिसाब से 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक केसी चमन का कहना है कि दिवाली के लिए करीब 10 हजार क्विंटल चीनी की अतिरिक्त सप्लाई मंगवाई गई है। प्रदेश के हमीरपुर, ऊना, मंडी, सोलन, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर जिला में दिवाली पर मिलने वाली अतिरिक्त चीनी की सप्लाई भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के लिए भी अतिरिक्त चीनी की सप्लाई भेजी जा रही है।
Next Story