हिमाचल प्रदेश

हादसा: 300 फीट खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौत

Gulabi Jagat
16 Jun 2022 7:43 PM IST
हादसा: 300 फीट खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौत
x
भयानक हादसा
सोलन: जिला सोलन के एनएच-5 पर कंडाघाट के(Accident in Himachal) डेढ़ घराट के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क से करीब 300 फीट नीचे गिरने से एक युवक की मौत गई. इसमें चरखी-दादरी हरियाणा के 26 साल के सुमित की मौत हो गई है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच में जुट चुकी है.
जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार को देर रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास हुआ है. यह हादसा कंडाघाट के डेढ़ घराट के पास हुआ है. जहां से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे केवीके केंद्र के पास जा गिरी. पुलिस को इसकी जानकारी सुबह मिली. फॉर्च्यूनर गाड़ी में 7 लोग लोग सवार थे, लेकिन इसमें एक ही युवक को गंभीर चोटें लगी जिससे उसकी मौत हो गई. अन्य 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
दुर्घटनाग्रस्त कार.
डीएसपी हेडक्वार्टर संतोष शर्मा ने कहा कि यह युवक हिमाचल (Accident in solan) शिमला घूमने आए थे और देर रात वापस लौट रहे थे. इसी दौरान डेढ़ घराट में कृषि विज्ञान केंद्र के पास हादसे का शिकार हो गए. मृतक युवक का नाम सुमित है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
Next Story