हिमाचल प्रदेश

कल से आप का डोर टू डोर अभियान, पालमपुर से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत करेंगे शुरुआत

Sarita
24 Sept 2022 12:02 PM IST
AAPs door to door campaign from tomorrow, Aam Aadmi Party President Surjeet will start from Palampur
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी हथियार डोर टू डोर अभियान की शुरुआत आम आदमी पार्टी 25 सितंबर से पालमपुर से करने जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी हथियार डोर टू डोर अभियान की शुरुआत आम आदमी पार्टी 25 सितंबर से पालमपुर से करने जा रही है। आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि डोर टू डोर अभियान के तहत प्रदेश के 12 जिलों के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए, आप कार्यकर्ता और आप पदाधिकारी और नेता, हिमाचल में लगभग 15 लाख घरों तक आम आदमी पार्टी की हिमाचलवासियों को दी गई 11 गारंटियों के बारे में जानकारी देंगे। इस अभियान में आप कार्यकर्ता आप की नीतियों और गारंटियों को हर घर पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस कार्यक्रम में आप कार्यकर्ता प्रदेश के हर वर्ग तक आप की गारंटियों की जानकारी के साथ, उनको अरविंद केजरीवाल की हिमाचलवासियों को दी हुई गारंटियों के गारंटी कार्ड भी देगी। आप अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आप के इस अभियान के तहत हिमाचल की जनता को दी गई अरविंद केजरीवाल की सभी गारंटी को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए आप कार्यकर्ता तैयार हैं और इसके लिए बकायदा सबको प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव तक हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने विधानसभा के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक इस अभियान को ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप अध्यक्ष ने बताया आप के इस अभियान में आने वाले समय में पूरे हिमाचल में, दिल्ली और पंजाब के आप नेता, मंत्री और विधायक भी डोर टू डोर अभियान में शामिल होंगे और अरविंद केजरीवाल की हिमाचल के लिए दी हुई 11 गारंटियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Next Story