हिमाचल प्रदेश

चंबी में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवालगर की रैली आज, दोपहर 12 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

Renuka Sahu
23 April 2022 3:57 AM GMT
चंबी में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवालगर की रैली आज, दोपहर 12 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित
x

फाइल फोटो 

आम आदमी पार्टी की हिमाचल में पहली रैली को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शनिवार को शाहपुर के चंबी मैदान में संबोधित करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम आदमी पार्टी की हिमाचल में पहली रैली को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शनिवार को शाहपुर के चंबी मैदान में संबोधित करेंगे। केजरीवाल करीब 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे। शाहपुर के चंबी मैदान में होने वाली आप की रैली को लेकर आम आदमी पार्टी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आप प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे थे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि कांगड़ा की रैली की तैयारियां हर गांव और हर घर में हो रही है। प्रदेश में पहली बार राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो रही है।

अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस की बात हो रही है और हिमाचल के लोग अब दिल्ली, पंजाब के बाद हिमाचल मॉडल चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को विकास का सपना दिखाकर जनता को लूटा है। प्रदेश की जनता अब तीसरे विकल्प का मन बना चुकी है इसकी शुरुआत चंबी मैदान से होगी। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज देशभर में अरविंद केजरीवाल मॉडल की चर्चा हो रही है दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है। क्योंकि दिल्ली के स्कूल देशभर में नंबर वन पर हैं। स्कूल और शिक्षा का सुधार कर निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों मे लोग अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में स्वास्थ्य बेहतर मिल रहा है लोगों के लिए केजरीवाल ने मोहल्ला क्लिनिक खोलकर आम आदमी कोर राहत दी है। इसके अलावा महिलाओं को बस में फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान की है। अब हिमाचल के लोगों की बारी है जो भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर आम आदमी पार्टी को लाने का मन बना चुकी है।
Next Story