हिमाचल प्रदेश

AAP नेता मनीष सिसोदिया व भगवंत मान आज पालमपुर दौरे पर

Sarita
31 Aug 2022 8:12 AM IST
AAP leader Manish Sisodia and Bhagwant Mann on Palampur tour today
x

फाइल फोटो 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को पालमपुर में महिला सुरक्षा को लेकर बात करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार (31 अगस्त) को पालमपुर में महिला सुरक्षा को लेकर बात करेंगे। बुड्ढा मल कैसल में होने वाले इस समारोह से पहले प्रदेश आम आदमी प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि गत 3 वर्ष में देशभर में 277 विधायकों ने पाला बदला है। सीबीआई व ईडी रेड राजनीतिक दबाव बनाने के लिए की जा रही है तथा इनका उपयोग कर सरकारें बदलने के लिए किया जा रहा है। उधर, शिमला में आयोजित प्रैस कांफ्रैंस में आप के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा सरकार जनता पर टैक्स लगाती है जिससे ही महंगाई बढ़ रही है। महाराष्ट्र में सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीदा गया और सरकार ने जनता के खाने-पीने की चीजों दूध, दही, आटा और चावल पर टैक्स लगा दिया।

कांग्रेस के विधायक बिकने को तैयार और भाजपा खरीदने को तैयार
सुरजीत ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकने को तैयार हैं और भाजपा खरींदने को तैयार है। दोनों ही पार्टियों ने लोकतंत्र का मजाक बनाकर रख दिया है। हिमाचल और गुजरात में युवा पेपर लीक से परेशान हैं, हिमाचल में हाल ही में पेपर लीक हुआ और बहुत बड़ा घोटाला हुआ लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। उधर मंडी में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ईं. शेर सिंह व यूथ विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष जबना चौहान ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष ससोदिया पर ईडी की रेड में कुछ नहीं मिला है, जिससे साफ है कि भाजपा सरकार जानबूझकर उन्हें तंग करवाना चाहती है। ऊना में आप प्रवक्ता सुषमा शर्मा व बिलासपुर में बलदेव व कुल्लू में अनुराग प्रार्थी ने कहा कि गरीब लोगों के कर्जे माफ नहीं होते लेकिन लोगों के दिए टैक्स से अपने अमीर मित्रों के कर्जे केंद्र की मोदी सरकार माफ कर देती है।
Next Story