हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 2 किलो 610 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Sarita
2 Sept 2022 11:34 AM IST
A youth arrested with 2 kg 610 grams of charas in Sundernagar
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ के पास नाके के दौरान एक टैक्सी से दो किलो 610 ग्राम चरस बरामद की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ के पास नाके के दौरान एक टैक्सी से दो किलो 610 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत पुलिस ने पूंघ सुंदरनगर के पास नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान चैकिंग के लिए सुंदरनगर की तरफ से आ रही टैक्सी, जिसे अजय कुमार गांव स्ट्रोथा डाकघर सुनारा तहसील व जिला चंबा चला रहा था, से 2 किलो 610 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है व मामले में जांच आरंभ कर दी है।
Next Story