हिमाचल प्रदेश

9वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा ने की आत्महत्या

Shantanu Roy
10 Oct 2023 3:15 PM IST
9वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा ने की आत्महत्या
x
घुमारवीं। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले एक गांव में 9वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह बच्ची अपने माता-पिता के इकलौती बेटी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बच्ची अपने कमरे में थी। जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो देखा कि उक्त बच्ची पंखे से लटकी हुई थी। परिवार के सदस्यों ने बच्ची को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल घुमारवीं में ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। डी.एस.पी. घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story