हिमाचल प्रदेश

तीन अक्तूबर से शुरू खरीद केंद्रो में 98 कि सानों ने बेचा धान

Shantanu Roy
11 Oct 2023 12:29 PM GMT
तीन अक्तूबर से शुरू खरीद केंद्रो में 98 कि सानों ने बेचा धान
x
बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में चल रहे दो धान खरीद केंद्रों मे अब तक करीब 4,242 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। नालागढ़ में चल रहे धान खरीद केंद्र में अभी तक 42 किसानो से करीब 1877.09 क्विटल धान की खरीद हो चुकी है वहीं मलपुर स्थित धान खरीद केंद्र में 56 किसानों से 2360.40 क्विंटल धान बेचा है। दोनों धान खरीद केंद्र किसानोंं के लिए खासे मददगार साबित हो रहे है। बता दें की बीबीएन के किसानों को अपने धान को बेचने के लिए दो स्थल मुहैया करवाए गए हैं और किसान अपनी धान की फसल को नालागढ़ और मलपुर स्थित खरीद केंद्र में बेच रहे है। इन धान खरीद केंद्रों में अब तक करीब 4,242 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। धान की खरीद में तेजी लाने के लिए नालागढ़ के बाद मलपुर स्थित औद्योगिक शेड में धान खरीद केंद्र शुरू किया है।
सनद रहें कि बीबीएन में चार हजार हैक्टेयर जमीन पर किसान धान लगाते है। पहले उपमंडल के किसान अपने धान पंजाब में बेच कर आते थे लेकिन अब 2021 वर्ष से बीबीएन में खरीद केंद्र खुलने से यही पर किसानों से धान खरीद की जा रही है। नालागढ़ में तीन अक्तूबर से शुरू हुए धान खरीद केंद्र मेंं 42 किसानो से करीब 1877.09 क्विटल धान की खरीद हो चुकी है वहीं मलपुर स्थित धान खरीद केंद्र में 46 किसानों से 2360.40 क्विंटल धान खरीदे गए। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि नालागढ़- मलपुर में 98 किसानों से 4,242 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
Next Story