हिमाचल प्रदेश

50 फीसदी महिलाओं और युवाओं को मिलेगा टिकट, 68 विधानसभा सीटों में प्रत्याशी उतारेगी बसपा

Gulabi Jagat
15 Jun 2022 1:58 PM GMT
50 फीसदी महिलाओं और युवाओं को मिलेगा टिकट, 68 विधानसभा सीटों में प्रत्याशी उतारेगी बसपा
x
68 विधानसभा सीटों में प्रत्याशी उतारेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। 50 फीसदी महिलाओं और युवाओं को पार्टी मौका देगी। प्रदेश की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्टी ने भाईचारा बनाओ यात्रा शुरू की है। यह बात बुधवार को रामपुर में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रो. प्रेम कुमार हवाल ने कही। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ता आम जनता से मिलकर पार्टी के कामकाज और उद्देश्यों को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
किसान-बागवानों और बेरोजगारों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार सर्वे के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों को टिकट देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देशानुसार हिमाचल में 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं और युवाओं को दिए जाएंगे। आने वाले समय में जन चेतना अभियान को तेज किया जाएगा। किन्नौर, सराहन के बाद अब रामपुर विस क्षेत्र में भी भाईचारा बनाओ यात्रा जारी रहेगी।
Next Story