हिमाचल प्रदेश

प्रोटेस्ट इंसेक्टिसाइड का सेवन कर 34 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Admin Delhi 1
19 July 2022 10:09 AM GMT
प्रोटेस्ट इंसेक्टिसाइड का सेवन कर 34 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
x

सिटी क्राइम न्यूज़: नालागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि न्यू नालागढ़ में 34 वर्षीय व्यक्ति ने प्रोटेस्ट इंसेक्टिसाइड का सेवन कर आत्महत्या कर ली हैं। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान अमर सिंह (34) निवासी रामशहर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।मृतक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ न्यू नालागढ़ में रह रहा था। मृतक के परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है की उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं बल्कि उनकी हत्या हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा पत्नी पर मामला दर्ज करवाया गया है।

वहीं, मृतक की बहन ने अपनी भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा की उनका भाई काफी समय से तनाव में चल रहा था। उन्होंने बताया की उनकी भाभी के परिवार की तरफ से मृतक पर काफी दबाव था। पहले भी कई बार पुलिस तक यह मामला गया है।वहीं, डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुलिस से मृतक की पत्नी पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Next Story