- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बर्फबारी-बारिश से 34...
![बर्फबारी-बारिश से 34 लिंक रोड बंद बर्फबारी-बारिश से 34 लिंक रोड बंद](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/25/3561001-untitled-9-copy.webp)
x
चंबा। बर्फबारी व बारिश के कारण बंद चंबा जिला के सलूणी, भरमौर व पांगी मंडल के 34 संपर्क मार्गों पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग का अमला जेसीबी मशीन व लेबरों संग बंद मार्गो पर यातायात बहाली को लेकर काम जारी रखे हुए है। हालांकि जिला के तमाम मुख्य मार्गों के वाहनों की आवाजाही के लिए खुलना राहत की बात है। बर्फबारी व बारिश का दौर थमने के बाद से ही लोक निर्माण विभाग विभिन्न बंद मार्गों को खोलने का कार्य आरंभ कर दिया है। शनिवार शाम तक लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी के कारण बंद चार ओर मार्गो पर यातायात बहाल कर दिया है।
अब जिला के 34 मार्गों पर ही यातायात बहाल होना शेष रह गया है। इनमें सबसे अधिक बंद मार्गों की संख्या पांगी मंडल में 25 है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब सलूणी मंडल के छह, भरमौर के तीन और पांगी के 25 मार्गों पर यातायात बहाली होना बचा है। बर्फबारी व बारिश के कारण बंद इन मार्गो पर यातायात बहाली का काम जारी है। लोनिवि डलहौजी सर्किल के एसई दिवाकर पठानिया ने बताया कि बर्फबारी व बारिश के कारण बंद जिला के चार ओर मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए दोबारा से खोल दिया गया है। अब जिला में 34 मार्गों पर यातायात बहाली का काम शेष है। मौसम साफ रहने की सूरत में एक-दो दिनों के भीतर तमाम मार्गो पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
Next Story