हिमाचल प्रदेश

33 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, मृतक की हुई पहचान

Gulabi Jagat
11 July 2022 5:16 PM IST
33 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, मृतक की हुई पहचान
x
बिलासपुर जिला के के पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डंगार के गांव डंगार मे एक युवक ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्यार चंद (33) पुत्र मिल्खी राम गांव व डाकखाना डंगार तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डंगार के एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे मे दुप्पटे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह काफी देर तक व्यक्ति जब अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके परिजनों ने खिड़की से देखा, तो वह फंदे मे लटका हुआ था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कर कमरे के अंदर गए और पुलिस थाना भराड़ी को इस घटना की सूचना दी। पुलिस थाना भराड़ी से थाना प्रभारी दलीप चंद मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर, आगामी कार्रवाई अमल में ला रहे हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।


Source: Punjab Kesari

Next Story