हिमाचल प्रदेश

नाहन में 275 लोगों ने करवाई दांतों की जांच

Shantanu Roy
10 Oct 2023 12:22 PM GMT
नाहन में 275 लोगों ने करवाई दांतों की जांच
x
नाहन। विधानसभा क्षेत्र नाहन के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने दंत सुरक्षा कैंप लगाया। यह डेंटल कैंप डीएवी डेंटल कालेज यमुनानगर के सहयोग से रोटरी क्लब नाहन संगिनी तथा रोटरी क्लब यमुनानगर के द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया। यह कैंप दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण के अंतर्गत स्कूल के छात्रों के दांतों की जांच के साथ-साथ उनका उपचार भी किया गया। आयोजित मेडिकल डेंटल कैंप में बच्चों को डेंटल किट के साथ जिनके दांत में फीलिंग आदि की जरूरत थी उनकी फीलिंग मेंटेनेंस आदि भी की गई। डेंटल कैंप के दूसरे चरण में ग्राम पंचायत भवन धौण में ग्रामीणों के लिए कैंप लगाया गया। रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष डा. ममता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में ग्रामीणों के दांतों की जांच, उपचार आदि किया गया। इस मौके पर डेंटल एक्सपर्ट डा. अनमोल के द्वारा बच्चों को ब्रश कैसे किया जाए और दातों को अधिक से अधिक सुरक्षा कैसे दी जा सकती है इसको लेकर जानकारी भी दी गई। डा. ममता जैन ने बताया कि करीब 35 लोगों को मोबाइल वैन में भी उपचारित किया गया।
कैंप में सबसे बड़ी बात तो यह रही कि विशेष और आधुनिक मशीन के साथ मुंह के कैंसर की भी जांच की गई। यह पहला अवसर था कि जब मुंह के कैंसर की जांच के लिए मौके पर ही विशेष वैन उपलब्ध करवाई गई। आयोजित कैंप में छात्रों और स्थानीय लोगों सहित करीब 275 लोगों के दांतों की जांच के साथ-साथ उन्हें डेंटल किटें भी बांटी गई। इस मौके पर डेंटल एक्सपर्ट डा. अनमोल के द्वारा बच्चों को ब्रश कैसे किया जाए और दातों को अधिक से अधिक सुरक्षा कैसे दी जा सकती है इसको लेकर जानकारी भी दी गई। डा. ममता जैन ने बताया कि करीब 35 लोगों को मोबाइल वैन में भी उपचारित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब नाहन संगिनी की सीमा गुप्ता, दीपा बंसल, ममता जैन, सारिका धवन के साथ-साथ रोटरी क्लब नाहन के पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन, वर्तमान प्रधान नीरज गुप्ता, सुरेश शर्मा, रोटरी क्लब यमुनानगर से कपिल गुप्ता, हरदीप, अरविंद गुप्ता, मिस्टर चिन्मय आदि उपस्थित रहे। वहीं कैंप के दौरान कालेज के प्रिंसीपल और पंचायत प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि आदि भी मौजूद थे।
Next Story