हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 253 नए मामले आए सामने, तीन की मौत

Sarita
20 Feb 2022 9:43 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 253 नए मामले आए सामने, तीन की मौत
x

फाइल फोटो 

प्रदेश में शनिवार को 6530 लोगों की सैंपलिंग की गई, जिसमें 253 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में शनिवार को 6530 लोगों की सैंपलिंग की गई, जिसमें 253 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, संक्रमण से तीन मौते हुई हैं, इनमें एक सिरमौर जिला और दो हमीरपुर में हुई है।

इन मौतों के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4075 पहुंच गया है। कोरोना के नए मामलों में बिलासपुर 30, चंबा 26, हमीरपुर 56, कांगड़ा 65, किन्नौर एक, कुल्लू एक, लाहुल-स्पीति एक, मंडी 21, शिमला में 20, सिरमौर 11, सोलन 09 और ऊना में 12 केस आए हैं। प्रदेश में 1992 एक्टिव केस है। इनमें बिलासपुर 147, चंबा 176, हमीरपुर में 245, कांगड़ा 495, किन्नौर 26, कुल्लू 49, लाहुल-स्पीति 09, मंडी 203, शिमला 180, सिरमौर 93, सोलन 160 और ऊना जिला में 209 एक्टिव केस है।
Next Story