- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पैसों से भरा पर्स...
हिमाचल प्रदेश
पैसों से भरा पर्स चुराकर 2 महिलाएं फरार, सामने आया सीसीटीवी फुटेज
Gulabi Jagat
2 July 2022 11:52 AM IST

x
पर्स चुराकर 2 महिलाएं फरार
गगरेट : गगरेट कस्बे में सामान लेने आई एक महिला के बैग से 2 शातिर महिलाएं पर्स चुराकर ले गईं। महिला के पर्स में 15000 रुपए थे। शातिर महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में भी उक्त महिला के बैग से पर्स निकालते हुए कैद हुई हैं। महिला ने इसकी शिकायत गगरेट पुलिस थाना में भी की है लेकिन अभी तक पर्स चुराने वाली महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया है। शनिवार को संघनई गांव की सुनीता कुमारी गगरेट कस्बे में कुछ सामान लेने आई थी। संगीता ने पहले पीएनबी से 15000 रुपए निकलवाए और उन्हें पर्स में डालकर अपने बैग में रख लिया। उसके बाद वह कुछ सामान लेने एक दुकान पर चली गई। दुकान पर उसने अपने घर फोन किया और सामान लेकर चली गई। घर जाकर जब उसने बैग से पर्स गायब देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह तत्काल वापस आई और पहले उसने पीएनबी की सीसीटीवी फुटेज देखी और उसके बाद जब दुकान पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चैक की तो वहां 2 महिलाएं उसके बैग से पर्स निकालती दिखाई दीं। महिला ने इसकी शिकायत गगरेट पुलिस से की है।
सोर्स: पंजाब केसरी
Next Story





