हिमाचल प्रदेश

दुमका जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत

Shantanu Roy
2 Sep 2023 11:40 AM GMT
दुमका जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत
x
दुमका। झारखंड में दुमका जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में भागलपुर मुख्य मार्ग पर कटनिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान मुसवाचक गांव निवासी रामजल बास्की की पत्नी 42 वर्षीय माईकल मुर्मू के नाम रुप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला घर से धान रोपने जा रही थी। इस बीच तेज भागलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना के विरोध में उत्तेजित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जामा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल और थाना प्रभारी उत्तम कुमार पासवान अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जाम हटाया। ग्रामीणों ने बताया कि कटनिया से बारापलासी के बीच सड़क हादसे में अभी तक पांच से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसलिए उक्त पथ पर अविलंब स्पीड ब्रेकर का निर्माण होना चाहिए। इधर जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में दुमका - सिउड़ी मुख्य पथ पर रानीश्वर बाजार के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने रानेश्वर थाना के जीप चालक गृह रक्षा वाहिनी के जवान 54 वर्षीय अर्जुन पंजियारा की मौत हो गई। थाना प्रभारी छोटन महतो ने बताया कि चालक अर्जुन पंजियारा पुलिस गश्ती टीम में शामिल था। गश्ती कर अहले सुबह करीब 3.40 बजे रानीश्वर बाजार पहुंचा था। पैदल सड़क पार करने के दौरान सिउड़ी की तरफ जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने पथ पर लगभग 15 फीट दूरी पर लगे बैरियर को तोड़ दिया और उसके ऊपर ट्रक को चढ़ा दिया।
Next Story