हरियाणा

Haryana: युवक ने पी शराब और घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर खाक

Harrison
20 Aug 2025 10:54 PM IST
Haryana: युवक ने पी शराब और घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर खाक
x
Faridabad फरीदाबाद: फरीदाबाद के सारन क्षेत्र में एक युवक ने नशे की हालत में अपने घर को आग लगा दी। मां के साथ झगड़े के बाद युवक ने यह कदम उठाया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही घर को आग लगा ली। आग में सारा सामान जलकर खाक हो गया। युवक का अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ था।
सारन गांव में रहने वाले चिरंजी लाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी काम से लोन लिया था। लोन के रुपये उसके घर पर ही रखे हुए थे। उनका बेटा दर्शन उनसे बार बार रुपये देने की मांग कर रहा था।
उन्होंने जब रुपये देने से इंकार किया तो उसने घर का सामान इधर उधर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने गुस्से में घर में रखे सामान में आग लगा दी। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
आग की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से आग को बुझाया। पर्वतीय कालोनी चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि युवक ने नशे में अपने घर में ही आग लगा ली।
जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित माता-पिता ने बेटे दर्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर देगी।
Next Story