हरियाणा

Yamunanagar: यमुनानगर में नशा तस्करी का मुख्य आरोपी पकड़ा गया

Admindelhi1
15 May 2026 9:58 AM IST
Yamunanagar: यमुनानगर में नशा तस्करी का मुख्य आरोपी पकड़ा गया
x

यमुनानगर: यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने कुछ दिन पहले गुप्त सूचना के आधार पर प्रताप नगर अनाज मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

पकड़े गए आरोपी की पहचान खिल्लावाला निवासी हाशिम के रूप में हुई थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद नशीला पदार्थ उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी केसर से खरीदा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी केसर को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Next Story