हरियाणा

Yamunanagar: रोडवेज बस सड़क दुर्घटना का हुई शिकार, 17 यात्री बुरी तरह घायल

Tara Tandi
23 Oct 2024 12:43 PM IST
Yamunanagar: रोडवेज बस सड़क दुर्घटना का हुई शिकार, 17 यात्री बुरी तरह घायल
x
Yamunanagar यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में बस में मौजूद 17 यात्री बुरी तरह घायल हो गए है। दुर्घटना के दौरान कुछ सीट से नीचे गिरे तो कुछ के सिर खिड़कियों से टकराए। बस के सीट ओर फर्श पर खून ही खून फैल गया।
बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन–फानन में घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना यमुनानगर स्थित गधौला मिल्क टोल प्लाजा की है। जहां बस के ब्रेक फेल होने के कारण बस टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में कुल 40 से 45 यात्री सवार थे। जिनमें से करीबन 17 यात्री हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।
छप्पर थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने घायलों ओर यात्रियों के बयान दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है। घायलों ने बयान देते हुए बताया कि अचानक बस के टकराने के कारण कुछ लोग सीट से नीचे गिर तो कुछ का मुंह आगे वाली सीट से टकरा गया।
बस में चीख–पुकार मच गई। तेज रफ्तार होने के कारण बस सीधा डिवाइडर से टकराई और बस के टकराने ही कुछ ब्लास्ट होने की आवाज आई। जिससे लोगों के बीच डर का माहौल बन गया।
Next Story