भारत

वायनाड लोकसभा उपचुनाव, प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू, देखें LIVE

jantaserishta.com
23 Oct 2024 12:00 PM IST
वायनाड लोकसभा उपचुनाव, प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू, देखें LIVE
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), आज यानी बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो भी करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जिला कलेक्टर के समक्ष नामांकन दाखिल किया जाएगा.

चुनाव आयोग द्वारा वायनाड उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस ने ऐलान कर दिया था कि प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार होंगी. कांग्रेस द्वारा वायनाड से AICC महासचिव को मैदान में उतारे जाने के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टर लगाए थे, जिन पर "वायनाडिंते प्रियांकरी (वायनाड की प्रिय)" लिखा था. पिछले हफ्ते चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया और इसके साथ ही प्रियंका गांधी के केरल निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी शुरुआत के लिए मंच तैयार हो गया है, जहां से वह सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story