हरियाणा

Yamunanagar: भाजपा सरकार में आया व्यवस्था का सकारात्मक परिवर्तन: श्याम सिंह राणा

Admindelhi1
12 May 2025 5:04 PM IST
Yamunanagar: भाजपा सरकार में आया व्यवस्था का सकारात्मक परिवर्तन: श्याम सिंह राणा
x
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने किया व्यवस्था परिवर्तन का काम: श्याम सिंह राणा

यमुनानगर: हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के जगाधरी निवास पर जाकर उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया।

सोमवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात हुई व अलग-अलग विषयों पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा सरकार की हर नीति जन हित में है। हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक को मिले।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ने आज हमारा हरियाणा विश्व पटल पर चमक रहा है।

यह हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो संगठनात्मक रूप से कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।

Next Story