हरियाणा

Yamunanagar news: मूर्ति विसर्जन करने आया व्यक्ति नहर में डूबा

Sarita
6 Feb 2025 9:38 AM IST
Yamunanagar news:  मूर्ति विसर्जन करने आया व्यक्ति नहर में डूबा
x
Yamunanagar news: हरियाणा के यमुनानगर में मूर्ति विसर्जन करने अपने परिवार के साथ आया एक व्यक्ति नहर में डूब गया। नहर में व्यक्ति के डूबने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को पानी में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार, यह हादसा पश्चिमी यमुना नहर पर गली नंबर 14 के पास हुआ। सतीश मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यमुनानगर में कबाड़ का काम करता है।
सतीश अपने परिवार के साथ आजाद नगर कॉलोनी में रह रहा था। बुधवार को सतीश और परिवार के अन्य सदस्य मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन करने यमुना नहर पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन करते समय जैसे ही वह नहर के किनारे पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। गोताखोर राजीव ने बताया कि देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका था।
Next Story