हरियाणा

Yamunanagar: ओपी सिंह की निगरानी में हरियाणा में बड़े पुलिस ऑपरेशन

Admindelhi1
24 Oct 2025 11:13 AM IST
Yamunanagar: ओपी सिंह की निगरानी में हरियाणा में बड़े पुलिस ऑपरेशन
x

यमुनानगर: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह देर रात हरियाणा के दौरे पर निकले । उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक से सतर्कता बढ़ाने की आदेश दिए हैं। आपने एक्स पर उन्होंने लिखा है कि 35 मिनट में उन्होंने 50 किलोमीटर का सफर किया। यमुनानगर से पंचकूला रोड ।इस दौरान ड्यूटी पर मात्र एक पुलिस की गाड़ी मिली लेकिन उसमें से भी कोई बाहर नहीं था।

उन्होंने आगे लिखा कि अगले चार घंटे में नाईट पेट्रोलिंग पर हूं। मैं 112 vehicle, पुलिस चौकी, थाना और इंटर-स्टेट एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाके पर लगे पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, कार्य स्थिति एवं दिक्कतों के बारे में जानना चाहूँगा।

उन्होंने सभी जिलों के एसपी एवं सीपी को ऐसा ही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि 11 बजे से पहले 200 शब्दों में मुझे ये बताये कि उन्होंने क्या कमियाँ पाई और उसे ठीक करने के लिए वे क्या करेंगे। इसी बीच पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह यमुनानगर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के साथ उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर कलानौर पुलिस चौकी का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और हर आने जाने वाले वाहन पर नजर रखने के आदेश दिए। पुलिस महानिदेशक के इस दौरे के बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक दौरे पर हैं। क्योंकि उन्हें 11 बजे तक पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट देनी है कि उन्होंने कहां-कहां दौरा किया और क्या कमियां पाई उनका क्या समाधान है।

Next Story