हरियाणा

Yamunanagar : पॉलीथिन में लिपटा मिला भ्रूण, कुत्ते नोच रहे थे

Sarita
22 Jun 2025 12:25 PM IST
Yamunanagar : पॉलीथिन में लिपटा मिला भ्रूण, कुत्ते नोच रहे थे
x
Yamunanagar यमुनानगर: जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में शनिवार को पॉलीथिन में लिपटा भ्रूण मिला। कुत्ते भ्रूण को नोच रहे थे। किसी राहगीर ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया। इसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। दुर्गा गार्डन निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार को कॉलोनी की गली से गुजर रहा था। तभी उसने कुत्तों के झुंड को पॉलीथिन खींचते देखा। उसने गौर से देखा तो उसमें भ्रूण था। उसने कुत्तों को भगाया।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। आशंका है कि यह भ्रूण चार से पांच महीने पुराना हो सकता है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। ताकि पता चल सके कि इसे किसने फेंका है। साथ ही अस्पताल से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story