
x
Yamunanagar यमुनानगर: यमुनानगर के ससौली गांव में एक 6 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गांव के बाहर बने तालाब के किनारे पहुंच गया। कीचड़ पर उसका पैर फिसल गया और बच्चा तालाब में गिर गया। बच्चे के तालाब में गिरते ही ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तालाब में पानी गहरा होने के कारण महिलाएं बच्चे को नहीं बचा पाईं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन गोताखोरों की मदद से तालाब पर पहुंचा और मासूम बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम के शव को जैसे ही पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने सड़क जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में प्रशासन ने तालाब बनाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे। हालांकि ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अगर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वे फिर से सड़क पर उतरेंगे।
TagsYamunanagarतालाबबच्चेमौतYamunanagarpondchilddeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





